Vistaar NEWS

Indore Adwait Missing: ट्रेकिंग पर गया अद्वैत लापता, अब पहाड़ी पर मिला मोबाइल और ड्रोन कैमरा, जांच जारी

Advait

Indore Adwait Missing: इंदौर: बेंगलुरु के नेलमंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों से इंदौर के 32 वर्षीय टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल अद्वैत उपाध्याय का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है. अद्वैत बेंगलुरु के मैत्री लेआउट कडुगोडी में रहते थे और शुक्रवार को ट्रेकिंग के लिए निकले थे. इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है.

अद्वैत की मंगेतर प्राप्ति चौहान ने कडुगोडी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है.अद्वैत इंदौर आने वाले थे और उन्होंने 7 अगस्त को प्राप्ति को फोटो भी भेजी थी. पुलिस को शक है कि वह 4 अगस्त से ही पहाड़ी क्षेत्र में थे.

इंदौर आने वाला था अद्वैत

पुलिस जांच में पता चला कि अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन कैमरा शांतला ड्राप इलाके में पड़े मिले. कुछ देर मोबाइल चालू रहा फिर बंद हो गया. पुलिस को आशंका है कि किसी ने उसे उठाया होगा. लेकिन घर से बरामद लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री ने जांच की दिशा बदल दी.

लैपटॉप में शिवगंगे की ऊंचाई, शांतला ड्राप तक पहुंचने का रास्ता और पहाड़ी से गिरने के बाद व्यक्ति कितनी देर जिंदा रह सकता है जैसी सर्च मिली हैं. इसके बाद पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

निजी जिंदगी और हैकिंग एंगल पर भी जांच

पुलिस ने अद्वैत के CDR खंगाले तो पता चला कि वह कई युवतियों के संपर्क में था. उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी जबकि सगाई किसी दूसरी युवती से हुई थी. परिवार शादी की तैयारी कर रहा था. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या शादी को लेकर कोई वजह हो सकती है. अद्वैत टेक्नोलॉजी में प्रतिभाशाली था. पुलिस उसके हैकिंग या साइबर सिक्योरिटी कनेक्शन, बैंक ट्रांजेक्शन और ट्रेडिंग की भी जांच कर रही है.

SDRF और ड्रोन से सर्च जारी

कडुगोडी और नेलमंगला पुलिस के साथ SDRF, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें शिवगंगे की दुर्गम पहाड़ियों में तलाश कर रही हैं. शांतला ड्राप के खतरनाक इलाकों को ड्रोन से स्कैन किया जा रहा है. एक अन्य पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की फोटो भी पुलिस को मिली है.

ये भी पढ़ें:राम मंदिर CEO इंटरव्यू में धर्म की परीक्षा? शराब से जनेऊ तक पूछे गए कई तरह के सवाल

Exit mobile version