Vistaar NEWS

Indore Beautician Death: होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत, 2 बजे ली थी कारोबारी के साथ एंट्री

Indore

इंदौर

Indore Beautician Death: इंदौर: इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोनाली होटल में पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ पहुंची थी. कमरे में महिला की हालत गंभीर मिली और मुंह से झाग निकल रहा था. फिलहाल पुलिस जहर खाने की आशंका जता रही है.

यह है पूरा मामला

मामला तिलक नगर के एलएक्स होटल का है. पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर निवासी सोनाली शर्मा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी. दोनों ने कमरा लिया था. कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ को सोनाली की तबीयत खराब होने की जानकारी दी. इसके बाद सोनाली को अक्षत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद दीपक मौके से निकल गया.

सोनाली पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी, जहां उसकी दीपक से पहचान हुई थी. पिता के मुताबिक बुधवार को वह पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. सोनाली अपने पति से करीब एक साल से अलग रह रही थी और उसकी दो बेटियां हैं.

पुलिस ने जब्त किए CCTV फुटेज

पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और दीपक खंडेलवाल की तलाश की जा रही है. सोनाली का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Ujjain: खड़े हनुमान मंदिर का ढांचा तोड़ा, पर प्रतिमा नहीं हिली, आज मंदिर के बाहर दिखाई जाएगी हनुमान अंश फिल्म

Exit mobile version