Khandwa Medical College: सोशल मीडिया पर खंडवा भाजपा विधायक कंचन तनवे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अस्पताल में लिफ्ट बंद होने पर गुस्सा होती नजर आ रही है और अधिकारियों की फोन पर क्लास लेते नजर आ रही है आईए जानते हैं पूरा मामला क्या है. मेडिकल कॉलेज सह-जिला अस्पताल में मरीज को देखने पहुंचीं विधायक कंचन तनवे बंद लिफ्ट देखकर नाराज हो गई.
बंद लिफ्ट के कारण विधायक तनवे रैंप से पैदल ही चलकर 5वीं मंजिल पर पहुंची. इससे पहले विधायक तनवे अस्पताल के ए-ब्लॉक पहुंचीं. जहां मरीजों को ले जाने के लिए प्रबंधन द्वारा दो लिफ्ट लगाई गई हैं. से से इसमें से एक लिफ्ट बंद होने मरीजों की भीड़ लगी रही है. विधायक तनवे ने मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.संजय दादू को मौके फोन लगाकर कहा कि यह जिला हॉस्पिटल में… तुम्हारी एक लिफ्ट सिर्फ़ चालू है. 4 घंटे से मैं यहाँ खड़ी हूं और पेशेंट दो-दो भी खड़े हैं.
व्यवस्था को थोड़ा देखो और सुधारो-MLA कंचन तनवे
उन्होंने कहा कि यह क्या है? इस व्यवस्था को थोड़ा देखो और सुधारो. मुझे 5 वें फ्लोर पर जाना है, तो मैं कब से यहां खड़ी हूँ. इनकी सुधार की कोई समय-सीमा है, कब तक सुधार हो जाएगी? या तो फिर हमें बताओ, हम करवाते हैं. लोगों की जान जाने का रास्ता देख रहे हो क्या? यदि वो नहीं कर रहे हैं, तुम ब्लैकलिस्ट करो, उनको हटाओ.
नाराज विधायक तनवे डीन से की चर्चा
नाराज विधायक तनवे डीन से चर्चा के बाद अपने समर्थकों और रोगी कल्याण समिति सदस्य सतनामसिंह होरा के साथ पैदल ही रैंप से चढ़कर 5वीं मंजिल पर मरीज को देखने पहुंची. गौरतलब है अस्पताल के ए-ब्लॉक में डॉक्टर्स की लिफ्ट जुलाई महीने से बंद है. जबकि मरीजों के उपयोग की लिफ्ट अगस्त महीने में बंद है.
मेडिकल कॉलेज सह-जिला अस्पताल में ए और बी-ब्लॉक मार्च-2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों के लिए शुरू हुआ था. ए ब्लॉक में मरीजों के लिए 2 और डॉक्टर्स-स्टाफ के लिए एक लिफ्ट लगा हुआ है. वहीं बी-ब्लॉक में दो लिफ्ट ओटीसी कंपनी के मरीजों और डॉक्टर्स के लिए लगे हैं. 2021 से हर साल कॉलेज प्रबंधन द्वारा मेंटेनेंस के लिए प्रस्ताव भेजे जाते रहे लेकिन एक भी चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बजट मंजूर नहीं किया.
20 लाख रुपए हुए थे मेंटेनेंस पर खर्च
दो महीने कलेक्टर ने डीन के पत्र पर जिला अस्पताल के रोगी पहले कल्याण समिति एवं सीएमएचओ मद से 20 लाख रुपए मेंटेनेंस के लिए मंजूर कराया. जिसके बाद ओटीसी कंपनी को पांचों लिफ्ट के लिए एक साल के मेंटेनेंस के लिए वर्क आर्डर डीन ने जारी किया.
डेढ़ महीने पहले वर्क आर्डर के कंपनी के कर्मचारियों ने लिफ्ट का निरीक्षण किया. बजट नहीं होने से तीन महीने से बंद एक मरीज और एक डॉक्टर्स की लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं किया. इधर, प्राइवेट वार्ड में लगी लिफ्ट के लिए मेंटेनेंस का वर्क आर्डर नहीं हुआ. क्योंकि इस वार्ड का मरीजों के लिए अभी कोई उपयोग नहीं हो रहा है.
मेडिकल कॉलेज के डीन का क्या कहना है
इन मामले में मेडिकल कॉलेज डीन संजय दादू का कहना है कि ओटिस कंपनी को अस्पताल के 5 लिफ्ट के मेंटेनेंस का वर्क आर्डर एक साल के लिए जारी किया है. 20 लाख से कंपनी लिफ्ट का सुधार और रखरखाव करेंगी. विधायक ने सुधार के लिए फोन किया था. जल्दी कार्य कराया जाएगा.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में 1 से 3 नवंबर तक चलेगा राज्योत्सव, मुख्य सचिव ने की स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा
