Vistaar NEWS

Khandwa News: 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ होगा सामूहिक दीप प्रज्वलन, 27 प्रमुख स्थलों पर विशेष आयोजन

PM Modi

पीएम मोदी

इनपुट-शेख शकील

Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को खंडवा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. शाम 7 बजे शहर से लेकर गांव तक एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. इस आयोजन के माध्यम से करीब 5 लाख दीपों से खंडवा जिले को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है.

खंडवा में 17 सितंबर से ‘सेवा-संकल्प अभियान’

खंडवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा-संकल्प अभियान” 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा. प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को बड़ी संख्या में दीप प्रज्जवलित कर उनके प्रति आभार प्रदर्शित करेंगे. सेवा संकल्प अभियान का आयोजन जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में होगा. पहले दिन गुरुवार को जिले के सभी गांव और शहरों में घर-घर दीपक जलाए जाएंगे इसके लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों को दायित्वों सौंपे हैं.

अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ग्रामीण क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रमों की आयोजन के लिए संबंधित पंचायत सचिव एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दायित्व सोपा गया है. जबकि नगरीय क्षेत्र में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर निगम आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है. “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के लिए कुल 27 आईकॉनिक स्थल चिन्हित किए गए हैं और इनकी मॉनिटरिंग हेतु सभी स्थल के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

17 सितंबर को होंगे ये कार्यक्रम

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से जिला अस्पताल खंडवा में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित होगा. इसके साथ ही जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण के लिए प्रातः 11 बजे से शिविर भी आयोजित किया जाएगा. सेवा-संकल्प अभियान के पहले दिन गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आर्शीवाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत घर घर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी.

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शाम 7 बजे एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएं. प्रदेश के सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों और संस्थाओं को भी दीप प्रज्जवलन में शामिल किया जाए.

दीप प्रज्ज्वलन के लिए आईकॉनिक स्थल चयनित

17 सितम्बर को सायं 7 बजे जिले के प्रत्येक घर एवं आइकॉनिक स्थानों पर दीप प्रज्जवलित किया जाएगा. दीप प्रज्ज्वलन के लिए जिन आईकॉनिक लोकेशन का चयन किया गया है उनमें कावेश्वर मंदिर, ब्रह्मगीर समाधी स्थल खण्डवा, जिला चिक्तिसालय खण्डवा, श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय खण्डवा, रामेश्वर कुण्ड खण्डवा, सूरजकुण्ड खण्डवा, घण्टाघर खण्डवा, पार्वती बाई धर्मशाला खण्डवा, नगर निगम खण्डवा, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा खण्डवा, जोगेश्वर महादेव मंदिर पंधाना, बाघेश्वरी माता मंदिर भमराड़ी बोरगांव, सिंगाजी महाराज मंदीर जाधव मोहल्ला सिगोट.

अजयपाल बाबा आश्रम गुड़ी, गायत्री मंदिर छेगांवमाखन, सिंगाजी महाराज मंदिर, अहमदपुर खैगांव, गौमुखघाट ओंकारेश्वर, ब्रहमपुरी घाट, राम मंदिर सुलगांव, दुर्गा मंदिर पुनासा, सिंगाजी समाधी स्थल बीड़, दुर्गा माता मंदिर मूंदी, रेणुका माता मंदिर खालवा, मां आशा देवी मंदिर आशापुर मुंडी घाट ढोलगांव दिदमदा, हनुमान मंदिर देवलीकला, सोलर फ्लोटिंग प्लांट सिद्धवरकूट ओंकारेश्वर शामिल है.

ये भी पढ़ें-PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री, CM ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

437 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय में सुबह 11 बजे से रक्तदान दिवस आयोजित किया जाएगा. इसी दौरान 437 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए शिविर भी लगाया जाएगा. दोनों कार्यक्रमों के लिए स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को नोडल जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Exit mobile version