इंदौर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश अलग-अलग जिलों से छात्र का जत्था इंदौर पहुंच चुका है. उज्जैन, राजगढ़, अलीराजपुर, बड़वानी, आगर मालवा, भोपाल और खरगोन से छात्र पहुंचे है. आयोजन स्थल पर एंट्री गेट पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. पानी की बोतल, लाइटर, सिगरेट और गुटखा अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है.
कई सालों ने नहीं हुई परीक्षाएं- छात्र
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले खरगोन के नर्सिंग छात्र अपनी मांगों को लेकर पहुंचे हैं. छात्रों का कहना है कि बी.एससी. नर्सिंग (B.Sc Nursing) और जीएनएम (GNM) के छात्रों की परीक्षाएं पिछले 5 से 6 वर्षों से परीक्षाएं नहीं होने के कारण उनका भविष्य अधर में है. कई बार आंदोलन और शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर अब छात्रों ने राहुल गांधी के सामने अपनी समस्या रखने का निश्चय किया है.
राहुल गांधी ही आखिरी उम्मीद-छात्र
खरगोन से आए छात्रों को कहना है कि अब राहुल गांधी ही उनकी आखिरी उम्मीद हैं. इसलिए वे अपनी बात सीधे उन तक पहुंचाने के लिए इंदौर आए हैं. बता दें कि राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर आज दोपहर 12 बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी. बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पुहंच रहे हैं.
बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्र सचिन रंधावा और सुनीता पवार ने बताया कि जिले में करीब 12 नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षाओं में देरी से परेशान हैं. उनका कहना है कि करीब ढाई वर्ष से सेशन पीछे चलने के कारण डिग्री समय पर पूरी नहीं हो पा रही है. इससे विद्यार्थियों का करियर प्रभावित हो रहा है. विशेषकर छात्राओं को पढ़ाई और करियर में देरी के कारण सामाजिक एवं पारिवारिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के कार्यक्रम स्थल पर निकला काला कोबरा, VIP डोम में हड़कंप
