Vistaar NEWS

दतिया में उपचुनाव से पहले कांग्रेस अलर्ट, 3 फॉर्म खरीदे; उमंग सिंघार बोले- पार्टी काफी सजग है

Umang Singhar has stated that the party is very alert ahead of the Datia by-election.

उमंग सिंघार ने कहा है कि दतिया उपचुनाव से पहले पार्टी काफी सजग है.

Input- जफर अली

MP News: दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. वहीं उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी बारीकियों को लेकर सजग है और प्रत्याशी का ऐलान नामांकन की आखिरी तारीख से पहले होगा. इस बार कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीन फॉर्म खरीदे हैं.

‘एक ही फॉर्म भरवाया जाएगा’

दतिया में चुनावी दंगल को लेकर कांग्रेस में हलचल है. इस बीच राजेंद्र भारती के चुनाव लड़ने से मना करने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने तीन फॉर्म खरीदे हैं. वहीं धार में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ‘निश्चित तौर से कांग्रेस जो भी बारीकियां हैं, फॉर्म को लेकर हम लोग सजग हैं. फॉर्म एक ही भराएगा, एक ही प्रत्याशी को फॉर्म मिलेगा.’

उमंग सिंघार ने साफ किया कि कांग्रेस दतिया चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी.

उपचुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थाना क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 2 हजार 65 लीटर अवैध शराब जब्त की और 3 हजार 600 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया. जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए और नष्ट किए गए लहान की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है.

ये भी पढे़ं: ‘BJP ने बदले का संदेश दिया है, हम झुकने वाले नहीं’, भाई को हिरासत में लिए जाने पर भड़के जीतू पटवारी

Exit mobile version