बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते हफ्ते हुए हमले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. अब इसे मिलाकर इस केस में अब तक पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या 11 हो गई है. आरोप है कि इस संदिग्ध ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क को लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद मुहैया कराई थी.
सूरत से कारतूस और हथियार बरामद
इसी बीच पुलिस, गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरमाद किए है. बताया जा रहा है कि हथियारों में एक वहीं पिस्तौल है जिसका इस्तेमाल टाइगर पर फायरिंग के लिए किया गया था. अब हथियार मिलने और इंदौर से 11वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है. हालांकि इस हमले के बाद से अभी तक टाइगर श्रॉफ बयान नहीं लिया गया है.
इंदौर से जुड़ा कनेक्शन
पुलिस का कहना है कि वह अभी हमले के कारण सदमे में हैं और परेशान हैं, इसलिए अभी उनका बयान नहीं लिया गया है. इस केस में इंदौर से जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसका नाम प्रांजल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, प्रांजल कथित तौर पर इस हमले की प्लानिंग और साजिश में शामिल था. मुंबई पुलिस की टीम इस मामले में अब इंदौर पहुंचकर प्रांजल से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
कब हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हलमा
टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार, 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे जुहू में फायरिंग हुई थी. इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. इस हमले के अगले ही दिन राजस्थान के कोटा जंक्शन से तीनों संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था. ये तीनों ओरापी-फूल सिंह, ऋतिक और रेहान, वहां से जयपुर और फिर दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ को मिली 2 नई ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरूद का सफर हुआ आसान, जानें किराया
