Vistaar NEWS

हरदा में 4 बेटियां होने के बाद पत्नी को दिया जहर, बेटे की चाह में दूसरी शादी करना चाहता था पति

The woman is undergoing treatment at the hospital.

महिला का अस्पताल में इलाज जारी है.

Input- सलीम शाह

MP News: हरदा जिले में बेटे की चाह में पति के पत्नी को जहर देने का मामला सामने आया है. चार बेटियां होने और बेटे की चाह में पति ने अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया. पत्नी के भाई और मां को सूचना मिली तो गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब महिला की हालत खतरे से बाहर है. लेकिन अभी भी कुछ भी कहने में समर्थ नही है.

विवाद के बाद जबरन खिलाया जहर

हरदा जिले की रहटगांव तहसील के वनग्राम महुखाल निवासी मीना यादव का उसके पति हरिओम यादव के बीच विवाद हो गया. विवाद में हरिओम ने जबरजस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया और भाग गया. जिसकी सूचना मीना ने अपने परिजनों को दी सूचना मिलेते ही मीना की मां ओर भाई महुखाल पहुंचे और गंभीर हालत में मीना को रहटगांव अस्पताल पहुचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया. अब मीना खतरे से बाहर है लेकिन कुछ भी बोलने ही हालत में नहीं है.

2015 में हुई थी शादी

पीड़िता के भाई लल्लू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मीना की शादी वर्ष 2015 में महुखाल निवासी हरिओम से हुई थी. हरिओम और मीना की 4 बेटियां है. मीना को तीसरी डिलेवरी में जुड़वा बेटियां होने के बाद डॉक्टर ने अब और गर्भधारण नहीं करने की सलाह दी थी. लेकिन हरिओम को बेटे की चाह थी. जिसको लेकर वह मीना से आए दिन झगड़ा कर मारपीट करता था. परिजनों का आरोप है कि वह चाहता था कि या तो मीना घर छोड़कर चली जाए या मर जाए. जिससे कि वह दूसरी शादी कर ले. इसी के चलते हरिओम ने मीना को जबरजस्ती जहर पिला दिया.

ये भी पढे़ं: संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल पर SDM की कार्रवाई, भोपाल में किचन में मिली गंदगी और सड़ी सब्जियां मिलीं; 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा

Exit mobile version