छतरपुर में क्लासरूम बना ‘शयनकक्ष’: छात्र करते रहे पढ़ाई का इंतजार, गुरुजी खींचते रहे खर्राटे

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था का गला घोंटने वाला मामला सामने आया है. जिले के पड़रिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक क्लासरूम में खर्राटे भर रहे थे
Chhatarpur

क्लास में सो रहे थे टीचर

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था का गला घोंटने वाला मामला सामने आया है. जिले के पड़रिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए. यहां एक विज्ञान के शिक्षक शिव प्रसाद मिश्रा का कक्षा में सोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक बेंच पर गहरी नींद में खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं, जबकि छात्र पढ़ाई शुरू होने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि आखिर ये वीडियो कब शूट किया गया है. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भी आक्रोश और नाराजगी साफ देखी गई. शिव प्रसाद मिश्रा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में साइंस टीचर हैं. क्लास में पढ़ाने के बजाय वे गहरी नींद में सोए और खर्राटे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

कोई भी छात्र टीचर को जगाने की हिम्मत नहीं कर रहा है और नहीं टीचर को अपनी क्ला की सुध हैं. इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पडरिया गांव के निवासी जीडीआर पटेल ने कहा, ‘मेरे बच्चे भी स्कूल जाते हैं. अगर टीचर पढ़ाने के समय सोएंगे, तो बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर ही जाएगा. यही कारण है कि लोगों का सरकारी स्कूलों से भरोसा उठ रहा है. ऐसे टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.’

जिला शिक्षा प्रभारी अधिकारी ने कहा…

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा प्रभारी अधिकारी कौशल सिंह ने इस मामले को भंगीर बताया. उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और अगर आरोप सही पाए गए तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला

ज़रूर पढ़ें