Vistaar NEWS

छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर CM Mohan Yadav ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

Chhindwara-Betul Highway Accident

छिंदवाड़ा सड़क हादसा

Chhindwara-Betul Highway Accident: सोमवार सुबह लगभग 10 बजे के करीब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 20 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं. जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में सभी घायलों को इलाज जारी है.

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दुख जताया और आर्थिक मदद का ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं.’

पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान

उन्होंने आगे लिखा, ‘मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’

मृतकों में 3 महिलाएं और दो पुरुष

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल मजदूर ग्राम मछेरा से कंहरगांव के खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में एडीएम धीरेंद्र सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन अभय सिन्हा, एएसपी आशीष खरे सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुशील कुमार दुबे ने बताया है कि इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: MP NEWS: डिंडोरी में सब इंजीनियर सस्पेंड, भाजपा विधायक के वीडियो पर मंत्री राकेश सिंह ने की कार्रवाई

Exit mobile version