Vistaar NEWS

Mandla: छात्रावास में शराबखोरी, अधीक्षक ने शराब पीकर छात्रों से की अभद्रता, बच्चों को दी जमकर गाली

mandla news

छात्रावास में शराबखोरी

Mandla: मंडला जिले के टाटरी छात्रावास का एक मामला सामने आया है. जहां छात्रावास अधीक्षक पन्नालाल बट्टी और उनके बेटे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों पर छात्रावास परिसर में शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप छात्रों ने लगाए हैं. छात्रावास में रहने वाले छात्रों का आरोप है कि देर रात अधीक्षक पन्नालाल बट्टी और उनके बेटे ने शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.

गाली-गलौज के साथ धमकी भी दी

गाली-गलौज की और धमकियां भी दीं. कमरे का सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं शराब की बोतल और एक युवक के शराब पीते हुए भी कथित तौर पर दृश्य नजर आ रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर छात्रावास के जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से पूरे मामले की जानकारी ली, वही, क्षेत्र संयोजक विष्णु सिंगोर ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि वायरल वीडियो और छात्रों के आरोपों की जांच कराई जाएगी.

क्षेत्र संयोजक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

क्षेत्र संयोजक विष्णु सिंगोर ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधीक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीते दिनों जिले के नैनपुर से भी इसी घटना से मिलता जुलता मामला सामने आया था. नैनपुर में छात्राएं स्कूल ड्रेस में शराब खरीदने पहुंची. दुकानदार ने उन्हें शराब बेच भी दी. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने दुकान का निरीक्षण किया.

ये भी पढे़ं- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को मिली जगह

Exit mobile version