Vistaar NEWS

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 40 लाख का बिल पास करने की हुई थी डील

Mandla News

सीएमओ गजानन नाफड़े

Mandala: मंडला नगर पालिका के सीएमओ को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएमओ गजानन नाफड़े को रंगे हाथों पकड़ा है. टीम ने पंचनामा तैयार कर मामले से जुड़े और दस्तावेज जुटाने में जुट गई है. आरोपी CMO के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)बी और 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है.

ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने दर्ज कराई थी शिकायत

लोकायुक्त के मुताबिक, जबलपुर जिले के पिंडरई निवासी 57 वर्षीय ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने सीएमओ के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. बता दें कि ज्ञानचंद बेन और उनकी पत्नी मंजू बेन शासकीय पंजीकृत ठेकेदार है. उनकी पत्नी के नाम एमएस पलक बेन फर्ज पंजीकृत है. इस फर्म का मंडला नगर पालिका से साल 2024-25 और 2025-26 में एलईडी लाइट और फिटकरी सप्लाई का ठेका मिला था. वहीं ज्ञानचंद बेन को पाइप जॉइंट और वाटर कूलर सप्लाई का काम मिला था.

39 लाख 23 हजार रुपए का भुगतान

लोकायुक्त के अनुसार, मंजू बेन की फर्म के काम का 39 लाख 23 हजार रुपए का भुगतान हो चुका था. इसके बाद ज्ञानचंद बेन अपने करीब 15 लाख रुपए के भुगतान के लिए CMO गजानन नाफड़े से मिले. आरोप है कि सीएमो ने 15 लाख रुपये के भुगतान के एवज में पत्नी की फर्म को पहले किए गए भुगतान का 12 प्रतिशत यानी की करीब 4 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांगी.

शुक्रवार को ज्ञानचंद बेन 2 लाख रुपये लेकर नगर पालिका ऑफिस पहुंचे. जब ज्ञानचंद सीएमओ गजानन को 2 लाख रुपये दे रहे थे तभी उन्हें लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथो पकड़ लिया. टीम CMO को नगर पालिका कार्यालय से सर्किट हाउस लेकर पहुंची और आगे की कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें-MP TET 2026: मध्यप्रदेश में होगी 48 हजार शिक्षकों की भर्ती! TET परीक्षा के बाद खाली होंगे पद

Exit mobile version