Vistaar NEWS

Seoni: CM Mohan Ydav राज्य स्तरीय धान महोत्सव में होंगे शामिल, 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की देंगे सौगात

Cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव

इनपुट-विवेक पांडेय

Seoni: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बुधवार 1 जुलाई को सिवनी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होंगे. इस दौरान वे जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे. साथ ही मुख्यमंत्री श्रीअन्न (मिलेट) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे.

494.16 करोड़ की परियोजनाओं में क्या है विशेष

494.16 करोड़ रुपये की इन सौगातों में 349.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.83 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है साथ ही 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की जाएगी. वहीं किसानों को श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने के लिए 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.

इस कार्यक्रम में कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, जीआई टैग उत्पाद, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और आधुनिक कृषि यंत्रों की थीम आधारित प्रदर्शनी लगेगी.

सड़क और पुल निर्माण की सौगात

पेयजल और स्वास्थ्य क्षेत्र

शिक्षा, खेल और नगरीय विकास

ये भी पढ़ें: ‘हर जगह दिख रहे हैं…’, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

Exit mobile version