अनूपपुर जिले अमरकंटक थाना क्षेत्र के बैंक टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करने के साथ आत्महत्या के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
पुलिस ने बताया…
घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि धनसिंह पिता फूल सिंह उरेती, उम्र 37 वर्ष, मूल निवासी सरईटोला गिरारी तथा वर्तमान निवासी वार्ड क्रमांक 11 बैंक टोला, मजदूरी का काम करता है. बताया जा रहा है कि 18 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे धनसिंह शराब के नशे में अपनी पत्नी पार्वती बाई से खाना समय पर नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ था.
गुस्से में कुल्हाड़ी से कर दिया हमला
इसी दौरान पति को इतना गुस्सा और गया कि उसने अपनी पत्नी की बाएं गाल और कान पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया. इस हमले में पार्वती बाई गंभीर रुप से घायल हो गई और उसके चेहरे से खून टपकने लगा. घटना के बाद पड़ोसी सुमन पिता जगदीश सिंह उम्र 35 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे धन सिंह के घर से रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे.
पार्वती को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुमन को पार्वती घायल अवस्था में मिली. परिजनों से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतरह इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया गया. उधर पति धन सिंह को जेल और पुलिस कार्रवाई का डर सताने लगा.
धन सिंह ने की आत्महत्या
इसी बीच 19 अगस्त की सुबह करीब 11.30 बजे धरम सिंह की बेटी जब घर पहुंची तो धन सिंह को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार धन सिंह शराब पीता था और पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था. हालांकि अभी आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें- MP Rail News: MP के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइमटेबल जारी
