Panna: पन्ना जिले स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां तीन माह की एक बच्ची रचना गोड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा है. परिजनों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण के बाद से ही बच्ची को तेज बुखार आने लगा और बाद में उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई. आइए जानते है क्या है मामला.
बृजपुर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकला का है. परिजनों के अनुसार, बीते मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र में तीन माह की रचना गोंड को दूसरा टीका लगाया गया था. उनका कहना है कि टीकाकरण के बाद बच्ची को लगातार तेज बुखार आने लगा. परिवार का आरोप है कि उन्होंने इसकी जानकारी एएनएम और आशा कार्यकर्ता को दी, लेकिन इसे सामान्य प्रतिक्रिया बताते हुए गंभीरता नहीं दिखाई गई. समय पर ठीक से इलाज न मिलने 26 जुलाई की सुबह लगभग 5 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया.
स्वास्थ्य विभाग ने आरोप किए खारिज
हालांकि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को स्वास्थ्य विभाग ने खारिज कर दिया है. वहीं एएनएम आरती अहिरवार ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है. आरती अहिरवार का कहना है कि बच्ची की मौत टीकाकरण की वजह से नहीं हुई बल्कि बच्ची उल्टी-दस्त से पीड़ित थी, जिसके इलाज में देरी होने के कारण बच्ची की जान चली गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा सच उजागर
दूसरी तरफ घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. च्ची के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चला पाएगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
