Vistaar NEWS

साढ़े 5 लाख के MD पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत 2 गिरफ्तार, हरदा में पुलिस ने NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: हरदा में पुलिस ने एमडी पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरपियों के पास से 54.76 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया है. बरामद किए गए एमडी की कीमत साढ़े 5 लाख रुपये है.

आरोपियों के पास से एक लाख 10 हजार कैश बरामद

पुलिस गुरुवार रात गश्त कर रही थी. इस दौरान फोरलेन स्थित कैदी ढाबे के पास पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखी. जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार सवार दो लोगों के पास से एमडी पाउडर बरामद हुआ. आरोपियों की पहचान रामेश्वर मुडेल(47) और विनोद यादव(48) के रूप में हुई है. आरोपियो के पास से एक लाख 10 हजार से ज्यादा बरामद हुए हैं.

पिछली सीट के नीचे छिपा रखा था ड्रग्स

गिरफ्तार किए गए लोगों में एक आरोपी हरदा जनपद पंचायत की सदस्य पूजा यादव का पति है. जनपद पंचायद की सदस्य के पति का नाम विनोद यादव है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी हुई है. आरोपियों ने कार की पिछली सीट के नीचे ड्रग्स छिपा रखा था. दोनों आरोपियों पर मारपीट समेत अन्य मामले भी दर्ज है. पुलिस दोनों आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: मुरैना: B.Ed परीक्षा केंद्र के शौचालय में मिले नकल के संकेत, कॉलेज परिसर में गंदगी और आवारा मवेशियों का डेरा

Exit mobile version