Vistaar NEWS

Umaria News: ‘मैम भूखा रखती हैं…’ हॉस्टल की छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत, जानें मामला

Umaria Tribal Hostel

छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक बार फिर आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्राएं अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचीं हैं. छात्राओं ने कलेक्टर से अपनी शिकायत में कहा कि उनको हॉस्टल में ठीक से खाना नहीं मिलता. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि जब छात्राओं कलेक्टर को बताया कि अगर वह इस मामले की शिकायत किसी से करती हैं तो उन्हें छात्रावास से बाहन निकाल देने की धमकी दी जाती है.

करकेली जनपद के ग्राम बेलसरा का मामला

पूरा मामला जिले के करकेली जनपद के ग्राम बेलसरा का है. यहां संचालित नेता जी सुभाषचंद्र बोस आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की छात्राएं ने कलेक्टर को लिखित में हॉस्टल वार्डन के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है. छात्राओं ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि उन्हें छात्रावास में न तो समय से सही खाना दिया जाता है. जिसके कारण कई बार भूखे रहकर स्कूल जाना पड़ता है.

छात्राओं ने लगाया भेदभाव का आरोप

छात्राओं का आरोप है कि वार्डन सामान्य जाति के होने के कारण हमारे साथ छुआ-छूत जैसी भावना रखती हैं. बच्चों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी.

एक छात्रा ने बताया कि हमारी वार्डन पूजा मिश्रा मैम हैं. हमें हॉस्टल में ठीक से खाना नहीं मिलता है. छात्रा ने बताया कि हम हम लोग पिछले साल भी मामले की शिकायत लेकर आए थे लेकिन हमें यहां से डांटकर भगा दिया गया था. वहीं, छात्रा प्रीती मार्को ने बताया कि मैम हम लोगों को खराब भोजन देती हैं. हम लोग कैसे खाएं, हमारे हॉस्टल में एक जेंट्स भी रहते हैं. जो हमारी मैम के साथ रहते हैं. हमको पता नहीं है कि कहां के हैं. जबकि हमारे हॉस्टल में जेंट्स को रहने की परमिशन नहीं है.

इस मामले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग पूजा द्विवेदी ने बताया है कि इसके बारे में छात्राओं द्वारा पिछले साल कोई शिकायत नहीं मिली थी. छात्राओं के द्वारा आज हमारे संज्ञान में मामला आया है. बच्चियों से भी बात हुई है. इस मामले की जांच कराई जाएगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में 1 से 3 नवंबर तक चलेगा राज्योत्सव, मुख्‍य सचिव ने की स्‍थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा

Exit mobile version