Vistaar NEWS

कौन है बाबा बागेश्वर का भाई शालिग्राम? किसान को गोली मारने समेत कई गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Baba Bageshwar Brother Shaligram Garg

कौन है बाबा बागेश्वर का भाई शालिग्राम?

Bageshwar Dham Brother Controversy: छतरपुर में जमीनी विवाद में मारपीट और गोली चली है, जिसमें एक व्यक्ति के सीने में गोली लगी है. गोली चलाने का आरोप शालिग्राम उर्फ सौरव गर्ग पर है. शालिग्राम पर इससे पहले भी पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोलकर्मियों से झगड़े जैसे आरोप लग चुके हैं. गोलीकांड के बाद एक बार फिर शालिग्राम सुर्खियों में आ गए हैं. यहां जानते हैं कौन हैं शालिग्राम गर्ग?

शालिग्राम गर्ग, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई हैं. जिन पर जमीनी विवाद में किसान पर गोली चलाने का आरोप है. हालांकि, शालिग्राम के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है, जब उनका किसी विवाद से जुड़ा हो. उनका पहले से भी विवादों से नाता रहा है. हालांकि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उनका और बागेश्वर धाम से शालिग्राम का कोई लेना-देना नहीं है.

शालिग्राम पर क्या हैं आरोप?

शालिग्राम पर आरोप है कि उन्होंने मंगलवार को जमीनी विवाद में मोतीलाल कुशवाहा नाम के एक किसान के साथ पहले मारपीट की, फिर गोली मार दी. जिसमें किसान बुरी तरह से घायल हो गया. घायल किसान का अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ंः बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग पर गोली मारने का आरोप, घायल को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, जमीन विवाद में की मारपीट

शालिग्राम से हमारा कोई लेना-देना नहींः धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

शालिग्राम गर्ग का जन्म मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था. शालिग्राम के पिता पंडित रामकृपाल गर्ग कथावाचक रहे हैं, जबकि माता सरोज गर्ग गृहिणी हैं. परिवार लंबे समय से धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है. उनके बड़े भाई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के प्रमुख हैं, जो देशभर में अपनी कथा और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध हैं. हालांकि, शालिग्राम को लेकर उन्होंने कई बार कहा कि हमारा और उसका कोई लेना-देना नहीं है. इस दौरान उन्होंने अपील भी की थी कि शालिग्राम से उनको न जोड़ा जाए.

Exit mobile version