Vistaar NEWS

शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू

Commercial-Gas-Cylinder

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर वितरण नियम

प्रदेश में शादियों को सीजन शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की मांग भी बढ़ गई है. ऐसे में भोपाल-इंदौर समेत राज्य के कई जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण में नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो. इस नई व्यवस्था में शादी वाले घरों को भी शामिल किया गया है. जिन घरों में शादी है और उन्हें कमर्शियल सिलेंडरों की जरूरत है तो अपने पास की गैस एजेंसी में शादी का कार्ड जमा करना पड़ेगा.

एजेंसी में जमा करना होगा शादी का कार्ड

कार्ड जमा करने के बाद शादी वाले घर में एजेंसी की तरफ से दो कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे. इसके अलावा दुकानों, होटलो और अन्य स्थानों में भी जरूरत के हिसाब से ही कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे. प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि शादी वाले घर में सिलेंडर के लिए शादी का और दो सिलेंडर के लिए 4000 रुपये का डिपॉजिट एजेंसी में जमा करना पड़ेगा.

वापसी के समय लौटाया जाएगा डिपॉजिट

सिलेंडर का इस्तेमाल होने के बाद जब इसकी वापसी की जाएगी तो ये पैसा लौटा दिया जाएगा. जबकि गैस भरवाने का शुल्क 1850 रुपये मात्र देना होगा. इतना ही 2 से 3 दिनों के अंदर सिलेंडर लौटाना अनिवार्य है. सिलेंडर लेते समय लगने वाला शुल्क एक तरह से सिक्योरिटी मनी हैं, ताकि गैस सिलेंडर गुम होने की स्थिति में नुकसान न उठाना पड़े.

शादियों में खूब होता है इस्तेमाल

शादियों में बड़ी मात्रा में खाना बनाया जाता है, इसलिए कमर्शियल सिलेंडरों की डिमांड भी इस सीजन बढ़ जाती है. कैटर्स एसोसिएशन का कहना है कि गैस सिलेंडर को लेकर अभी भी किल्लत की स्थिति देखी जा रही है. ऐसे में मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे का भी लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है.

Exit mobile version