Vistaar NEWS

मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद ने पकड़ी रफ्तार, 12 शिक्षक संगठन एक साथ करेंगे प्रदेश व्यापी आंदेलन

mp teachers protest

टीईटी विवाद को लेकर शिक्षक संगठनों की बैठक

मध्यप्रदेश में टीईटी अनिवार्यता को विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अगर सरकार ने इस पर कोई संतोषजनक फैसला नहीं लिया जल्द ही ये विवाद बड़े आंदोलन का रुप ले लेगा. प्रदेश के 12 प्रमुख शिक्षक संगठनों ने अलग-अलग विरोध की बजाय एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बना लिया है और सरकार के खिलाफ संगठित लड़ाई छेड़ने की तैयारी कर ली है। इस एकता के साथ अब संघर्ष को व्यापक रूप देने की रणनीति तय की गई है.

अब ये मुद्दा सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहा

इन संगठनों का कहना है कि अब ये मुद्दा सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नौकरी की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा हुआ हैं. इसी वजह से सभी संगठन एक मंच पर एकत्रित होकर आवाज बुलंद करेंगे. शिक्षक संगठनों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के आदेश को वापस लेने की मांग की है. भोपाल में हुई बैठक के बाद शिक्षकों ने साफ संकेत दिए हैं कि अब यह लड़ाई आर-पार की होगी.

8 से 18 अप्रैल तक आंदोलन की रूपरेखा

क्या है विवाद की वजह?

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के बाद यह विवाद शुरू हुआ. इस आदेश में कहा गया था कि जिन शिक्षकों की सेवा में 5 बर्ष से अधिक समय बचा है, उन्हें टेट परीक्षा पास करनी पड़ेगी. इसी आदेश को लेकर शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- MP News: 1000 से ज्यादा फर्जी बमों की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से भोपाल एम्स तक मचाई थी दहशत

Exit mobile version