Vistaar NEWS

Damoh News: दमोह में रूंह कंपा देने वाली वारदात, 5 साल की मासूम पीट-पीटकर हत्या, पत्थर से कुचला चेहरा

Damoh News

Damoh News

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर 5 साल के एक बच्चे की बेहरमी से हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में हडकंप मचा दिया. जब इस घटना को अंजाम दिया गया है तब बच्चे के माता-पिता खेतों में काम करने गए हुए थे और मासूम अपने घर के बाहर चबूतरे पर दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसी गांव का एक युवक आया और मासूम पर डंडे से हमला कर दिया. युवक ने जमकर बच्चे की पिटाई की.

नोहटा थाना के कुलुआ पट्टी गांव का मामला

दरअसल, पूरी घटना जिले के नोहटा थाना इलाके के कुलुआ पट्टी गांव की है. यहां पर शनिवार देर शाम एक पांच साल का मासूम बच्चा अपने घर के बाहर चबूतरे पर खले रहा था. इस बच्चे के माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे.तभी उसी गांव का रहने वाला सतीश आदिवासी नाम का एक युवक चबूतरे के पास पहुंचा और बच्चे को डंडे से मारने लगा. वहां खेल रहे और बच्चे ये सब देखकर डर गए और भाग खड़े हुए.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

जब तक लोग वहां पहुंचते तब बच्चे को डंडे से बुरी तरह पीटा जा चुका था और लोगों को आता देखकर सतीश वहां से भाग गया. गांव वालों ने इसकी जानकारी बच्चे के माता-पिता को दी. आनन-फानन में तुरंत बच्चे को हॉस्पिल ले जाया गया जहां लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को गंभीर चोटें आई थीं और ऐसा लग रहा था कि उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया है.

क्या है हत्या का कारण?

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया और पीड़ित के परिवार का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जांच अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि हत्या का मकसद अभी तक नहीं पता चल पाया है.

ये भी पढ़ें-Indore News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक, X पोस्ट पर कही ये बात

Exit mobile version