Vistaar NEWS

MP News: मध्य प्रदेश में फिर से चली तबादला एक्सप्रेस, तीन आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Madhya pradesh police transfer

मध्य प्रदेश पुलिस, मुख्यालय

MP News: एमपी में इन दिनों तबादलों का सिललिसा जारी है. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए है. पिछले हफ्ते 2 मई को हुए 62 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे. इस बार जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है.

आशुतोष बागरी की बुरहानपुर में हुई पोस्टिंग

वहीं वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को सेनानी 17वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड से पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर बनाया गया है. इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से सेनानी, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर पद पर पदस्थ किया गया है.

पिछले हफ्ते भी हुआ था ट्रांसफर

बता दें कि पिछले हफ्ते जब 2 मई को 62 आईपीएस के ट्रांसफर में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ का पुलिस अधीक्षक बनाया दिया था तब से अभी तक बुरहानपुर में कोई भी एसपी पोस्टेड नहीं था. अब 17वीं बटालियन के भिंड के कमाडेंट आशुतोष बागरी को बुरहानपुर की जिम्मेदारी सौपी गई है.

भोपाल-इंदौर में बदले थे अफसर

पिछले हफ्ते हुए 62 ट्रांसफरों में भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट में 10 बड़े अफसरों को बदला गया था. इनमें भोपाल के 4 और इंदौर के 6 अफसर हैं। भोपाल में जोन-2, जोन-3, जोन-4 और आसूचना व सुरक्षा के डीसीपी बदले गए थे. जोन-2 में विवेक सिंह की जगह विकास सहवाल को जिम्मेदारी दी गई थी. जोन-3 में आयुष गुप्ता की नियुक्ति की गई था. जोन-4 में मयूर खंडेलवाल के स्थान पर आदर्शकांत शुक्ला को पदस्थ किया गया था.

ये भी पढ़ें: दमोह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की ही जासूसी कर डाली! सीक्रेट बातें की जा रही थीं लीक; 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज

Exit mobile version