Vistaar NEWS

Jabalpur: दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा हेलीकॉप्टर को देखने पहुंचे लोग, लाखों रुपये खर्च कर पिता ने बेटे की इच्छा की पूरी

Jabalpur

हेलीकॉप्टर से हुई विदाई

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गांव गौर-पड़रिया में एक किसान ने अपने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. दरअसल बेटे की शादी के बाद विदाई के लिए पिता ने हेलिकॉप्टर बुक किया था. जब दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर में बैठकर गांव पुहंचे तो हेलिकॉप्टर देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेटे की शादी में हेलिकॉप्टर बुक

दरअसल गांव के मालगुजार गोकल पटेल (अप्पू) ने अपने बेटे अर्पित पटेल की शादी को खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। 25 अप्रैल को नुनसर स्थित अंश मैरिज गार्डन में बेलखाडू के ग्राम भीटा निवासी संतोष पटेल की बेटी मोनिका के साथ अर्पित का विवाह संपन्न हुआ. रविवार सुबह जब विदाई का समय आया तो नवदंपती हेलीकॉप्टर से रवाना हुए.

हेलिकॉप्टर देखने के लिए उमड़ी भीड़

जैसे ही हेलिकॉप्टर गौर-पड़रिया गांव पहुंचा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने तो पहली बार इतने करीब से हेलिकॉप्टर देखा था. गांववालों ने जैसे ही हेलिकॉप्टर देखा तो स्थिति ये हुई गांव वाले दुल्हन को कम और हेलिकॉप्टर को देखने में ज्यादा दिलचस्प थे.

गांववालों ने किया नवदपंति का स्वागत

गांव पहुंचने पर नवदंपती का भव्य स्वागत किया गया. बहू का गृह प्रवेश भी पारंपरिक रस्मों के साथ शाही अंदाज में कराया गया. इस अनोखी पहल की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें-करीना कपूर ने ठुकरा दी थीं ये 10 फिल्में, इन्हीं ने दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की बदली किस्मत

Exit mobile version