Khajuraho Dance Festival 2026: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित सांस्कृतिक शहर खजुराहो अपने चंदेलकालीन मंदिरों के लिए विश्वविख्यात हैं. आज से विश्वधरोहर खुजराहों में आयोजित होने जा रहा 52वां अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह एक बार फिर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और भव्यता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा. ये उत्सव 20 फरवरी से 26 फरवरी तक यानी 7 दिन चलेगा. सात दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीतेंगे.
बड़ी संख्या में पर्यटक और कलारसिक पहुंचेंगे खजुराहो
भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और मोहिनीअट्टम जैसी प्रमुख शास्त्रीय शैलियों के नर्तक (Dancer) इस वर्ष भी मंच पर अपना जलवा बिखेरेंगे. हर साल की तरह इस बार भी देश‑विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और कलारसिक खजुराहो पहुंचेंगे. प्राचीन मंदिरों की भव्यता, प्रकाश सज्जा और नृत्य की अभिव्यक्ति मिलकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को एक अद्भुत रूप में पेश करेंगे.
इन संस्थाओं द्वारा करवाया जा रहा है आयोजन
बता दें कि ये विशाल आयोजन कई संस्थाओं द्वारा मिलकर किया जा रहा है. उस्ताद अलाउद्दीन ख़ां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आयोजित इस समारोह का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र और छतरपुर जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. आयोजकों का प्रयास है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके इस कार्यक्रम इस और अधिक व्यापक रूप दिया जाए.
Celebrated as a global symbol of India’s artistic heritage, the 52nd Khajuraho Dance Festival returns from 20 to 26 February 2026 at the magnificent Khajuraho Group of Monuments.
— Madhya Pradesh Tourism (@MPTourism) February 14, 2026
Internationally acknowledged by Guinness World Records, the festival has achieved historic… pic.twitter.com/C8rfadwXFd
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण ‘नटराज – नृत्य, लय और सृजन’ थीम को बनाया गया है, जो भारतीय दर्शन और जीवन की लयबद्ध दृष्टि का प्रतीक मानी जाती है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विज़न के अनुरूप, आयोजक मंडल का कहना है कि इस थीम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गहराई मिलेगी.
In Khajuraho for the magic of #KDF? Save this list.
— Madhya Pradesh Tourism (@MPTourism) February 10, 2026
Between spellbinding performances at the 52nd edition of the Khajuraho Dance Festival, step beyond the stage and experience Khajuraho in all its moods, from powerful silences and living tribal stories to dramatic canyon,… pic.twitter.com/Igm5lrtIrj
इस समारोह के दौरान ये गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होगी.
- खजुराहो कार्निवाल
- ‘नटराज’ प्रदर्शनी : 50 नृत्यरूपों का प्रदर्शनलयशाला
- लयशाला : श्रेष्ठ गुरुओं व शिष्यों का संगम
- कलावार्ता : कलाविदों और कलाकारों के बीच संवाद
- आर्ट-मार्ट : चित्रकला प्रदर्शनी
- सृजन : पारंपरिक शिल्प निर्माण तकनीक का प्रदर्शन
- हुनर : पारंपरिक शिल्पों की प्रदर्शनी व बिक्री
- स्वाद : देशज व्यंजनों का संगम
