MP Budget Session 2026 LIVE: आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो रहा है. यह सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें वे मोहन सरकार के विकास कार्यो को सदन में रखेंगे. सत्र के लिए विधानसभा को कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे. शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल उठाए जाएंगे. वहीं, 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस रहेगा और डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा. पूरे सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें निर्धारित की गई हैं.
विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष का बयान हमने सरकार से मांग की है कि सरकार अपने खर्च को लेकर श्वेत पत्र जारी करें. घोषणाओं वाला बजट नहीं होना चाहिए. आम जनता की जरूरत के मुताबिक बजट होना चाहिए. राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की खूबियां बताई जाएगी. हम सरकार के आय और खर्च पर दोनों पर नजर बनाए हुए हैं. हमने पूरी रणनीति बनाई हुई है सभी विधायकों के बीच में बैठक हुई है. हम विधानसभा में जनता से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर सवाल सरकार से पूछेंगे.
विधानसभा में हुआ विधायकों के आने का सिलसिला
विधानसभा में विधायकों के आने का सिलसिला हुआ शुरू. कुछ देर बाद विधानसभा में पहुंचेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विधानसभा पहुंचे.
विधानसभा का सत्र
विधानसभा परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल का करेंगे स्वागत
विपक्ष के सवालों का जवाब देगी सरकार
विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए बीजेपी की विधायक दल की बैठक होगी. 17 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति तय होगी. भाजपा विधायकों को भी संतुष्ट करने के लिए मंत्रियों को निर्देश दिए जाएंगे. इससे पहले शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने ही सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए थे.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक
आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक. सरकार को सदन में घेरने और विपक्ष की तैयारी को लेकर होगी समीक्षा. जनता से जुड़े सवालों और मुद्दों को लेकर विधायकों को रणनीति का हिस्सा बनाएगी कांग्रेस.
