Vistaar NEWS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दर्ज की जा सकती है गिरावट, यहां जानिए अपने जिले का हाल

Madhya pradesh weather forecast

Madhya pradesh weather forecast

MP Weather Update: फरवरी माह के बस 10 शेष बचे हैं, प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान बढ़ने लगा तो कई जिले ऐसे भी हैं जहां अभी मौसम स्थिर नहीं है. फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम की चाल बदलती हुई नजर आ रही है. मौसम विभाग की माने तो बुधवार- गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में फिर तूफानी मौसम रह सकता है. करीब 21 से अधिक जिलों में बारिश, तेज हवा, बिजली चमकने जैसा मौसम रह सकता है. IMD की तरफ से आज यानी कि 18 फरवरी के लिए वेस्ट मध्य प्रदेश में Thunderstorm & Lightning, Squall etc का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. विभाग से दी गई जानकारी अनुसार 18 फरवरी यानी कि बुधवार को प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगरमालवा, उज्जैन, इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश, तेज हवाओं की संभावना है. इन जिलों में दो दिनों तक मौसम खराब रह सकता है और आंधी भी चल सकती है.

विशेषज्ञों की किसानों को सलाह

प्रदेश के मुख्य शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है. अगर भोपाल-इंदौर की करें तो यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और इन शहरों के लिए कोई अलर्ट नहीं दिया गया है. इस बदलते मौसम को देखने हुए किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं. तापमान में अचानक आए इस उछाल और शुष्क हवाओं के कारण रबी की फसलों जिसमें गेहू और चना की फसल शामिल हैं, उनमें में नमी की कमी देखी जा सकती है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि किसान अपनी फसलों की निगरानी करें और जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई अवश्य करें, ताकि गर्मी के प्रभाव से उत्पादन प्रभावित न हो.

इन शहरों में अधिकतम तापमान किया गया दर्ज

खरगोन 34.2C
खंडवा 34.1°C
राजगढ़/उज्जैन 32.7°C
धार 32.6°C
नर्मदापुरम 32.4°C

इन शहरों में न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज

करौंदी 8.0°C
कल्याणपुर 8.1°C
पचमढ़ी 8.8°C
रीवा 9.6°C
चित्रकूट 10.1°C

ये भी पढे़ं: MP विधानसभा में रोजगार के सवाल पर सरकार ने पेश किए आंकड़े, बताया क्यों कम हुए ‘आकांक्षी युवा’ के रजिस्ट्रेशन

Exit mobile version