Vistaar NEWS

MP Assembly Special Session: ‘विपक्ष में रहते कांग्रेस लाई थी महिला आरक्षण बिल’, भाजपा पर कांग्रेस विधायकों का बड़ा हमला

MP Vidhansabha Special Session

MP विधानसभा (फाइल फोटो)

MP Assembly Women Insult Issue: आज यानी सोमवार 27 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. इस विशेष सत्र में संसद और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के मुद्दे पर चर्चा होगी. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने ससंद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, इसे लेकर भाजपा निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं.

सुमित तिवारी

MP Assembly Special Session: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा जा रहे थे. लेकिन पुलिस ने मंत्रालय के आगे बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया गया. शाह का कहना है कि उन्होंने ट्रैक्टर का पास बनवाया था, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं है. ट्रैक्टर से पुलिस ने जाने से रोका तो, कांग्रेस MLA गेहूं का गट्ठा लेकर पहुंचे है. विधायक की मांग है कि किसानों की समस्या को लेकर भी बुलाया जाए विशेष सत्र

सुमित तिवारी

MP Assembly Special Session: अशासकीय संकल्प पत्र को विधानसभा अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया है. कार्यमंत्रणा समिति में भी यहीं बात हुई थी कि जब विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया जाता है तो विषय पहले से तय होता है. ऐसे में कोई दूसरा अशासकीय संकल्प नहीं आ सकता.

सुमित तिवारी

MP Assembly Special Session: सदन में CM के खड़े होते ही गहमागहमी शुरू हो गई नेता प्रतिपक्ष ने CM को बोलने से टोका, नेता प्रतिपक्ष बोले- पॉइंट ऑफ़ आर्डर. अध्यक्ष बोले- पहले मुख्यमंत्री को बोलने दे फिर आपको मौका दिया जाएगा. कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुख्यमंत्री ने बोला ही नहीं है और नेता प्रतिपक्ष पॉइंट ऑफ आर्डर बोल रहे हैं.

सुमित तिवारी

MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर आज का दिन काफी खास है. प्रस्तावित विशेष सत्र में पहली बार संसद से पारित न होने वाले बिल पर चर्चा होगी. इस सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

सुमित तिवारी

MP Assembly Special Session: विशेष सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव विधानसभा पहुंच चुके हैं. आज सदन में महिला आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री शासकीय संकल्प पेश करेंगे.

सुमित तिवारी

MP Vidhansabha Special Session: विधानसभा सत्र से पहले सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरु होने वाली है. इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के विधायक और मंत्री सीएम हाउस पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में ये बैठक हो रही है.

सुमित तिवारी

MP Vidhansabha Special Session: थोड़ी देर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होगी. नेता प्रतिपक्ष के निवास पर विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष के निवास पर होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक में सरकार को महिला आरक्षण के मुद्दे पर घेरने के लिए रणनीति तैयार की जाएंगी.

Exit mobile version