5वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम कल होगा घोषित, ऑनलाइन देख सकते हैं विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम

MP Board: स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा कल कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित किया जाएगा. विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकेंगे.
MP Board

5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम

MP Board: स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा कल कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित किया जाएगा. विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकेंगे. राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की जाएगी.

सुबह 11:30 बजे जारी होगा परीक्षा परिणाम

इसके बाद सुबह 11:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा. विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे.

क्यूआर कोड के माध्यम से पोर्टल की लिंक को कर सकेंगे स्कैन

साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थी वार परिणाम भी देख सकेंगे, राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है. प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी. यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी, जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे.

3 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी

प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है.

ज़रूर पढ़ें