Vistaar NEWS

MP News: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा से पहले हेल्पलाइन सेंटर एक्टिव, तनाव कम करने के लिए काउंसलर्स दे रहे छात्रों को टिप्स

mp board exam

माध्यमिक शिक्षा मंडल (फाइल फोटो )

MP News: एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है. बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं के तनाव को कम करने को लेकर एमपी बोर्ड का हेल्पलाइन सेंटर काम कर रहा है. हेल्पलाइन सेंटर में काउंसलर्स बच्चों के तनाव को कम करने के साथ ही अभिभावकों को समझाइश दे रहे हैं. कठिन टॉपिक से लेकर पेपर को लेकर डर को दूर करने काउंसलर्स छात्र-छात्राओं को टिप्स दे रहे हैं.

हेल्पलाइन नंबर पर छात्र क्या सवाल पूछ रहे हैं?

ये भी पढ़ें-MP Board Exam 2026: कल से एमपी बोर्ड एग्जाम की शुरुआत, 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना होगा

हेल्पलाइन सेंटर कब तक एक्टिव रहेगा?

हेल्पलाइन सेंटर में अब तक हजारों स्टूडेंट्स के कॉल काउंसलिंग के लिए आ चुके हैं. तीन पालियों में हेल्पलाइन सेंटर काम कर रहा है. परीक्षाओं के शुरू होने से पहले के साथ ही रिजल्ट आने तक हेल्पलाइन सेंटर काम एक्टिव रहेगा. इसमें बच्चों को पेपर देने के बाद रिजल्ट का तनाव ना लेने के भी टिप्स दिए जा रहे हैं.

Exit mobile version