MP Board: इस समय मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं चल रही है. इसी बीच मंगलवार को एक टीचर ने कक्षा दसवीं के अग्रेंजी के पेपर को अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दिया था. ये मामला बुरहानपुर का है. टीचर पर अब केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को कथित तौर पर नकल कराने के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के पर्चे को सोशल मीडिया पर साझा किया. अधिकारियों के मुताबिक, तुकईथड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक राजकुमारी सोनी ने प्रश्नपत्र की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाल दी थी.
बच्चों को सबसे बड़ी टेंशन, पेपर होगा या नहीं
लेकिन अब अगर बच्चों को सबसे बड़ी टेंशन है तो वो ये है कि क्या ये अंग्रेजी का पेपर दोबारा होगा या नहीं और अगर होगा भी तो कब होगा. दरअसल जिला प्रशासन का दावा है कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई. संबंधित अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा शुरु होने के बाद 9 बजकर 6 मिनट पर टीचर ने अपने वॉट्सएप पर अग्रेंजी प्रश्नपत्र की तस्वीर अपलोड की. जबकि परीक्षा केंद्र में 109 छात्र-छात्राओं सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर ही प्रवेश दे दिया गया था.
गोपनीयता भंग करने के आरोप में टीचर नलंबित
दूसरी तरफ वॉट्सऐप पर प्रश्नपत्र का स्टेट्स लगाने वाली टीचर को गोपनीयता भंग करने के आरोप में नलंबित कर दिया गया हैं और कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिक्षिका के खिलाफ मध्यप्रदेश मान्यताप्राप्त परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, ‘हम तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें- MP Budget 2026: बजट आने से पहले विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, खाली गुल्लक लेकर विपक्ष ने कहा- कर्ज में डूबी है सरकार
