Vistaar NEWS

MP Gold Silver Price Today: आज बाजार में सुस्त पड़ गया सोना, चांदी भी लुढ़की, यहां जानिए 20 फरवरी के दाम

MP Gold Silver Price Today

MP Gold Silver Price Today

MP Gold Silver Price Today: मध्य प्रदेश सरकार के बजट के बाद आज यानी 20 फरवरी को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में फिर से बदलाव देखा गया है. शुक्रवार के दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई तो वहीं चांदी की कीमतों में ज्यादा कुछ असर नहीं पड़ा हैं. प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत सभी सराफा बाजारों में सोनी की नई कीमतें लागू हो गई हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अभी सादियों का सीजन चल रहा है, इसलिए सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा.

22 कैरेट सोने की कीमत

सोने की कीमत के बारे में बात करें तो bankbazaar.com के अनुसार आज यानी 20 फरवरी को 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 14,365 रुपये हैं. यानि की सोने की कीमतों में प्रतिग्राम 30 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. कल यानी कि 19 फरवरी को 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 14,395 रुपये थी. 22 कैरेट में 8 ग्राम सोने की कीमत आज के दिन 1,14,920 रुपए है, जबकि कल की कीमत 1,15,160 रुपए थी, यानि दामों में आज के दिन 240 रुपए कम हुए हैं. जबकि 10 ग्राम की कीमत 1,43,650 रुपए है, वहीं गुरुवार के दिन 1,43,950 रुपए दाम थे. यानि दामों में 300 रुपए की गिरावट हुई है.

चांदी की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

अगर चांदी की कीमतों की बात की जाएं तो प्रदेश में सिल्वर की कीमतों में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है. moneycontrol.com के मुताबिक 20 फरवरी शुक्रवार को सिल्वर की कीमतों में स्थिरता देखी गई है.आज चांदी की कीमत 270 रुपये प्रति ग्राम है. कल, 19 फ़रवरी 2026 की तुलना में चांदी की दर में ₹ 0 प्रति ग्राम बढ़ी हुई है. चांदी की कीमतें पिछले साल के मुकाबले147.71 प्रतिशत की अधिक चल रही हैं. चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर पर 29 जनवरी 2026 को ₹ 425 रुपये प्रतिकिलोग्राम था. साल की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत में 5.47 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

ये भी पढे़ं: MP News: मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान SI गंभीर रूप से झुलसा; पुतला दहन कर रहे थे कार्यकर्ता

Exit mobile version