MP News: इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की हॉस्टल मैनेजमेंट वाली छात्राओं को गलत राह पर धकेलने का षडयंत्र किया जा रहा है. इन छात्राओं पर गलत काम का दबाव कोई और नहीं बल्कि इनके साथ हॉस्टल में ही रहने वाली पश्चिम बंगाल की एक मुस्लिम छात्रा कर रही थी. इस छात्र की जब हॉस्टल प्रबंधन से शिकायत की गई तो उसके सामनों की तलाशी ली गई, जिसमें हैरान कर देने वाली आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है. अब इस छात्र पर प्रबंधन ने कार्रवाई तो की है, लेकिन उसे निष्कासित नहीं किया गया. इंदौर की छात्राएं इसे जिहाद का एजेंडा बता रही है. छात्रा पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला
क्या है पूरा मामला?
इंदौर के डीएवीवी के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के स्कूल ऑफ डेटा साइंस की फर्स्ट ईयर की छात्रा पर हॉस्टल की 5 छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं का आरोप है कि फर्स्ट ईयर की छात्रा मूलतः पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और मुस्लिम है. वह हॉस्टल की हिन्दू छात्राओं पर गलत काम करने का लगातार दबाव बना रही थी. वह छात्राओं पर एक पर्टिकुलर मोबाइल एप के माध्यम से युवकों से दोस्ती कर उनके साथ घूमने फिरने का दबाव बना रही थी. पहले तो अन्य छात्राएं उसकी बात को अनसुना करती रही, लेकिन जब मुस्लिम छात्रा द्वारा हिन्दू छात्राओं पर सिगरेट फूंकने और गलत काम करने का दबाव बनाया जाने लगा तो परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत हॉस्टल वार्डन को की.
अन्य 10 छात्राओं के बयान किए गए दर्ज
शिकायत के बाद जब हॉस्टल प्रबंधन ने छात्रा के सामनों की तलाशी ली तो उसके पास से सेक्स टॉय जैसी आपत्तिजनक वस्तु सहित सिगरेट और लाइटर भी बरामद हुए. शिकायतकर्ता 5 छात्राओं के अलावा अन्य 10 छात्राओं से बयान लिए गए तो उन्होंने भी मुस्लिम छात्रा की हरकतों के बारे में खुलकर बताया. इसके बाद छात्रा को 7 दिन में हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया गया था. गुरुवार को 7 दिन पूरे होने के बाद छात्रा से हॉस्टल खाली करवा दिया गया है.
इन लोगों का लव जेहाद का एजेंडा- विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़
वही इस मामले को लेकर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 4 की बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्ति की है. विधायक गौड़ ने कहा कि ये इन लोगों का लव जेहाद का एजेंडा है. इस तरह की छात्रा पर पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन को और फिर पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए. अब इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. एबीवीपी की नगर सह मंत्री प्रांजलि अग्रवाल ने मुस्लिम छात्रा के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि लव जिहाद के एजेंडे के तहत इस तरह की हरकत की जा रही है. ऐसी छात्राओं को डीएवीवी में पढ़ना तो क्या बल्कि इंदौर में भी रहने का भी हक नहीं है. इस छात्रा को हॉस्टल के साथ ही कॉलेज से भी निकालने की मांग की जाएगी. एबीवीपी हिन्दू छात्राओं के साथ खड़ी है
छात्रा मुस्लिम है इस वजह से उसे फंसाया जा रहा है-एनएसयूआई
वही एनएसयूआई का कहना है कि छात्रा मुस्लिम है इस वजह से उसे फंसाया जा रहा है. मामले की पूरी जांच करने की आवश्यकता है. तब तक छात्रा को न तो हॉस्टल खाली करवाना चाहिए, कॉलेज से निकालने का तो यह मसला ही नहीं है. छात्रा को पढ़ाई करने का पूरा अधिकार है. वही डीएवीवी में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने भी फर्स्ट ईयर की मुस्लिम छात्रा की इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए उसे हॉस्टल और कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की है. जिस तरह की शिकायतें मुस्लिम छात्रा के खिलाफ सामने आई है, यदि वह सच है तो यह बहुत ही संवेदनशील मामला है. इस तरह की कहानी फिल्म केरल स्टोरी में दिखाई गई है, अब इस मामले को देखकर लगता है कि केरल स्टोरी जैसी कहानी इंदौर के डीएवीवी में भी करने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढे़ं: MP News: अशोकनगर के जिला अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही, सर्जिकल वार्ड में चूहों का आतंक, मरीजों के ऊपर कूदते नजर आए
