Vistaar NEWS

MP News: लगातार 4 दिन का अवकाश, 31 मार्च की जगह 30 को मिलेगी महावीर जंयती की छुट्टी

Mahavir Jayanti holiday

30 मार्च को मिलेगी महावीर जयंती की छुट्टी

MP News: मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है. महावीर जंयती पर शासकीय अवकाश 30 मार्च को तय की गई हैं. जैन समाज की धार्मिक मान्यताओं और पंचांग का हवाला देते हुए अब सत्ता पक्ष ने फैसला लिया हैं. बता दें कि इस छुट्टी के मिल जाने से लगातार चार दिन की छुट्टी मिल गई हैं. पहले राम नवमी फिर शनिवार इसके बाद रविवार और अब सोमवार को महावीर जंयती की छुट्टी घोषित की गई हैं.

पहले 31 मार्च को दी गई थी छुट्टी

गौरतलब है कि पहले महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को लिस्टेड की गई थी, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ओर के विधायकों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की गई. विधायकों का कहना था कि सरकारी कैलेंडर में दर्ज 31 मार्च के बजाय भगवान महावीर का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए सार्वजनिक छुट्टी सोमवार, 30 मार्च को ही घोषित की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे से 36 लाख की धोखाधड़ी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर की ठगी

बंडा से भाजपा विधायक ने भी लिखा लेटर

बंडा (सागर) विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने शासन को पत्र लिखकर आगामी 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है. विधायक का तर्क है कि जैन धर्म की मान्यताओं और पंचांग के अनुसार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक देशभर में 30 मार्च (सोमवार) को मनाया जाएगा.

ऐसे में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का कोई औचित्य नहीं रह जाता. पत्र में जनभावनाओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इसे ‘आंशिक संशोधन’ की श्रेणी में रखने की बात कही है.

सरकार ने लिया फैसला

विधायकों की इसी मांग को लेकर और जैन समाज की धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया हैं.

Exit mobile version