MP Weather Update: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं हल्की बारिश, कहीं बादल और कहीं तापमान में गिरावट देखने को मिली. कई जगहों पर तो तेज बारिश और ओलावृष्टी भी हुई है, जिसके कारण किसानों की फसले पूरी तरह तबाह हो गई हैं. ऐसे में सबके मन में सवाल है कि आज यानी कि 22 फरवरी को मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी कि 22 फरवरी को भी हालात काफी हद तक वही रहने वाले हैं. जिन इलाकों में 20 और 21 फरवरी को हल्की बारिश और बादल छाए रहे, वहां भी 22 तारीख तक हालात काफी हद तक सामान्य होते दिखेंगे.
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शुष्क रहेगा मौमस
- इसका मतलब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि हल्की बूंदाबांदी जरूर देखी जा सकती है.
- IMD के अनुसार प्रदेश के कई जिलों तेज हवा के साथ बादल छाएं रहने की संभावना है. हालांकि, व्यापक या तेज बारिश की संभावना कम जताई गई है.
- वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. कुल मिलाकर आज मौसम संतुलित रहने वाला है.
आज सामान्य रहेगा तापमान
22 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल सुबह और रात के समय हल्की ठंडी का एहसास हो रहा है. खासकर खुले इलाकों या फिर बाइक सुबह के समय बाइक से सफर करने पर ठंड हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
ये भी पढे़ं: MP News: उज्जैन में बेकाबू ट्रक ने MBBS छात्र को रौंदा, इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत
