MP Weather Update: लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) की वजह से मध्य प्रदेश में इस महीने चौथीं बार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से सोमवार यानी कि 23 फरवरी को 8 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. IMD केंद्र(भोपाल) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है. इसी का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है. प्रदेश में बीते रविवार को दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला रहा. जबकि आज सोमवार को एमपी के पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है.
इन जिलो में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी समेत बालाघाट में बारिश की संभवना जताई गई है. उत्तर मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी के बाद रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बना रहेगा.
अभी तक तीन बार बदल चुका है मौसम
गौरतलब है कि फरवरी माह में अभी तक तीन बार मौसम बदल चुका है. इस महीने की शुरुआत में ही शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है. इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था.18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है. 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा. अब चौथी बार बारिश होने के आसार है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार-रविवार की रात में पचमढ़ी में ही पारा सबसे कम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया. दूसरी तरफ भोपाल में रातें ठंडी और दिन गर्म रह रहे हैं.
