Vistaar NEWS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान, जानें आज आपके शहर को लेकर क्या है मौसम का हाल

MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: आमतौर पर फरवरी महीने की आखिरी तक गर्मी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है. मध्य प्रदेश में अभी भी सुबह-शाम और रात में हल्की ठंडक महसूस की रही है. बीते 3-4 दिनों से प्रदेश लगातार कहीं न कहीं बारिश आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है. इस बार पश्चिमी विक्षोम और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की संभवना हैं.

कैसा रहेगा आज का मौसम

अगर आज यानी कि 24 फरवरी की बात करें तो मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा. विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में नए सिस्टम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. कई जिलों में बारिश-आंधी तो कहीं पर हल्की बौछारें और कहीं पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

भोपाल में कितना रहेगा तापमान

राजधानी में तापमान की बात करें तो यहां पर पारा 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि रातें अभी ठंडी रहेंगी. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगोन में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि कई जिलों में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है. ग्वालियर और चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं.

ये भी पढे़ं: MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, 4-एस मॉडल पर पुलिस का मंथन, तकनीक और प्रशिक्षण पर जोर

Exit mobile version