Vistaar NEWS

‘मुसलमान हिंदुओं के मंदिर लौटाएंगे, नहीं तो…,’ भोजशाला विवाद पर HC के फैसले के बाद बोले रामेश्वर शर्मा

Rameshwar Sharma Reaction On Bhojshala

धार भोजशाला पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

Rameshwar Sharma Reaction On Bhojshala: धार भोजशाला विवाद को लेकर आज इंदौर हाई कोर्ट में फैसला सुनाया गया. जिसमें कोर्ट ने कहा कि भोजशाला मंदिर है. आज से यहां पर पूजा होगी, नमाज नहीं. इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. जानें उन्होंने क्या कहा?

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता यह आज फिर से एक बार साबित हुआ है. भारत के सनातन हिंदू धर्म पर लगातार आक्रमण हुए, मुगलों ने मंदिरों पर आक्रमण किए, मंदिर तोड़े गए, वेद पुराण जलाए गए, लाखों हिंदुओं का रक्त बहाया गया, लेकिन अपने धर्म के लिए, अपने हिंदुस्तान के लिए, अपनी संस्कृति के लिए हिंदू फिर भी लड़ता रहा. धार भोजशाला के लिए भी सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी है.”

सनातन की लड़ाई लड़ने वाले हिंदुओं को नमन

उन्होंने कहा, “न्यायालय पर हमारा विश्वास बना रहा कि धार भोजशाला में सत्य जीतेगा और आज इसी सत्य की जीत हुई है. मैं सनातन के लिए लड़ने वाले करोड़ों बलिदानी हिंदुओं को नमन करता हूं. यह सनातन की जीत है. हम उम्मीद करते हैं कि मुसलमान भी सत्य को स्वीकार करेंगे और जहां-जहां हिंदुओं के स्मृति चिन्ह है, जिन-जिन मंदिरों को मुगल लुटेरों ने तोड़ा है उनको वापस करके हिंदुओं की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे.”

ये भी पढ़ेंः Dhar Bhojshala Verdict: धार भोजशाला को इंदौर हाई कोर्ट ने माना वाग्देवी मंदिर, ASI के सर्वे पर जताया संतोष

इंदौर HC ने सुनाया फैसला

धार भोजशाला को लेकर यह फैसला इंदौर हाई कोर्ट ने सुनाया है. कोर्ट ने भोजशाला परिसर को वाग्देवी मंदिर माना है और साथ ही कहा है कि हिंदुओं को यहां पूजा करने का अधिकार है. कोर्ट ने एएसआई सर्वे पर संतोष जताया है. हाई कोर्ट ने अपने जजमेंट में अयोध्या मंदिर में आए फैसले को कोर्ट ने आधार बनाया है. कोर्ट ने इसके साथ ही कहा कि प्रत्येक सरकार का संवैधानिक दायित्व है कि वह केवल प्राचीन स्मारकों या संरचनाओं, पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के मंदिरों ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों के संरक्षण को सुनिश्चित करे. हाई कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह बयान दिया है.

Exit mobile version