Vistaar NEWS

रतलाम के होटल में क्या कर रहे थे चीनी नागरिक? महीने भर जानकारी छुपाने पर मैनेजर फंसा

Ratlam Police

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है. शहर एक होटल में करीब 1 महीने तक चीनी नागरिक ठहरे हुए थे. लेकिन होटल मालिक ने इसकी सूनचा पुलिस को नहीं दी. इसी के चलते अब पुलिस ने होटल संचालक और प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इसके बारे में मंगलवार को जानकारी दी है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अजय सारवान ने बताया कि शहर के एक होटल में 17 दिसंबर 2025 से इस साल 20 जनवरी के बीच चीन के चार नागरिक ठहरे थे. ये विदेशी नागरिक कारोबारी वीजा पर भारत आए थे और मसीनरी से जुड़े काम के सिलसिले में रतलाम के इस होटल में ठहरे हुए थे.

सीएसपी अजय सरवान ने बताया कि…

अजय सरवान के अनुसार जांच में पाया गया कि होटल प्रबंधन ने इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दी. उन्होंने बताया कि वीजा के रिकॉर्ड के आधार पर मिली सूचना के बाद रतलाम पुलिस ने मामले की जांच की और इसमें विदेशी नागरिकों के होटल में ठहरने की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की गई.

होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

सीएसपी के अनुसार, होटल संचालक सुभाष अग्रवाल और होटल प्रबंधक शिव सिंह राठौर के खिलाफ आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम 2025 के संबद्ध प्रावधानों के तहत सोमवार रात मामला दर्ज किया गया.

क्या कहता है नियम?

नियम के मुताबिक, भारतीय कानून कायदों के तहत, किसी भी होटल लॉज आदि प्रतिष्ठानों में विदेशी नागरिक के ठहरने की जानकारी 24 घंटे के भीतर ‘फॉर्म-सी’ के माध्यम से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना देना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: सुनवाई के दौरान कोर्ट में तीखी नोक-झोंक, कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिनों के लिए भेजा जेल

Exit mobile version