Vistaar NEWS

रीवा में पिता-बेटी रिश्ता हुआ कलंकित, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आईसीयू में भर्ती है बच्ची

Rewa News

सांकेतिक तस्वीर

Rewa: रीवा से एक बार फिर पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. रीवा के सिटी कोतवाली थाना इलाके में छह साल की बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया गया. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का बड़ा पापा है. आइए जानते है दरिंदगी की सारे हदें परा कर देने वाली इस सनसनी खेज वारतदात की पूरी सच्चाई.

खिलौने दिलाने के बहाने रची साजिश

पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची अपने घर में खेल रही थी उसी वक्त आरोपी उसके पास पहुंचा और उसे नए नए खिलौने दिलाने के बहाने से अपने साथ ले जा कर उसके साथ दरिंदगी की. सीएसपी ने बताया है कि आरोपी पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है. वही बच्ची को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

मंदसौर में कुएं मिला नाबालिग का शव

2 दिन पहले कुछ इसी से मिलता-जुलता मामला मंदसौर से सामने आया था. यहां पर लापता 14 वर्षीय बालिका का शव गुरुवार रात कुएं में मिला. पहले बालिक लापता हुई और फिर उसकी मौत पर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. क्रवार दोपहर परिजनों और समाजजनों ने महू–नीमच 4 लेन हाइवे स्थित सरसोद फंटे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए.

ये भी पढ़ें: MP में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है असर! बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी, किराए बढ़े नहीं तो करेंगे हड़ताल

Exit mobile version