Vistaar NEWS

Chitrakoot Flood: चित्रकूट में बाढ़ का कहर, यूपी-MP का संपर्क टूटा, सड़कों पर चल रही नाव

chitrakoot news

chitrakoot news

Chitrakoot Flood: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मां मंदाकिनी का जलस्तर अब काफी बढञ गया है. नदी का रौद्र रूप डरावना होने के साथ-साथ चिंताजनक भी है. पिछले करीब 6-7 घंटे से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. पानी घरों तक पहुंच गया है. बढ़ते जलस्तर के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया है.

बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त

बाढ़ का असर सीधे जनजीवर पर पड़ रहा है. कई रास्ते पानी में डूब चुके हैं, दुकानों और घरों में पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई लोग फंसे हुए हैं. फिलहाल जलस्तर थमने से थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. वहीं प्रशासन लगातार बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रही है. आस पास के लोगों से अपील की जा रही है कि नदी और बाढ़ के पानी के करीब न जाएं

एमपी यूपी का संपर्क टूटा

बता दें चित्रकूट एमपी यूपी का बॉर्डर है. राजोला बाईपास के पास हनुमान धारा जाने वाले मार्ग पर बना पुल बाढ़ के पानी में डूब गया है. यही रास्ता है, जो चित्रकूट को सीधे सतना से जोड़ता है. और इसी के चलते सतना जाने वाला मुख्य मार्ग बाधित है और यूपी एवं एमपी के बीच संपर्क का एक रास्ता पूरी तरह कट गया है. जिसे देखकर प्रशासन अलर्ट मोड में है.

बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त

पुलिस लगातार मामले को लेकर नजर बनाए हुए है. पुलिस की ओर से संबंधित थाना प्रभारियों और आपदा प्रबंधन टीम को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. वहीं, पुलिस द्वारा ड्रोन के जरिए के माध्यम से उन स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है, जहां मानवीय पहुंच मुश्किल है.

ये भी पढ़ें: MCA के फूड लाइसेंस सस्पेंड करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, FDA से पूछा- कानून पढ़ते भी हैं?

Exit mobile version