Vistaar NEWS

चित्रकूट का प्रसिद्ध रामघाट फिर से डूबा, खतरे के निशान के पास पहुंची मंदाकिनी, रात भर जागते रहे दुकानदार

Mandakini River Water Level

चित्रकूट में बढ़ा मंदाकिनी का जल स्तर

Mandakini River Water Level: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते 36 घंटों से लगतार बारिश का दौर जारी है. एमपी के बुंदेलखंड इलाके के छतरपुर, चित्रकूट, सतना और पन्ना समेत कई शहरों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. चित्रकूट में एक बार फिर से मंदाकिनी नदीं का जल स्तर बढ़ने लगा है और रामघाट पर कई सीढ़ियां पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं.

कई दुकानों में भी पानी भर गया

चित्रकूट के रामघाट की कई दुकानों में भी पानी भर गया है. घाट और मंदिर परिसर के आसपास भी पानी पहुंच गया है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बचाव दल तैनात किए हैं और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है. घाट पर दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है.

दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरी रात जागकर नदी के जल स्तर पर निगरानी रखनी पड़ रही है. किसी भी समय नहीं रौद्र रूप धारण कर सकती है. स्थानीय निवासी दिनेश कुशवाहा के मुताबिक रात में मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा था, हालांकि बाद में पानी धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिले. उनके अनुसार जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है और जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम हालात पर नजर रख रही है.

क्या कहता है मौसम विभाग?

भोपाल मौसम केंद्र की 26 सितंबर की मॉर्निंग इंफॉर्मेशन के मुताबिक, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ पर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. शनिवार सुबह 8:30 बजे यह सिस्टम सीधी से करीब 70 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, रीवा से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और सतना से करीब 120 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था.

ये भी पढ़ें: खंडवा में गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, खदान के गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 3 को बचाया, दो की तलाश जारी

Exit mobile version