Umaria Road Accident: तीर्थयात्रा के लिए चित्रकूट जा रहा था परिवार, ट्रक से टकराई कार, मासूम समेत 5 की मौत

Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में एक मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई है.
Umaria Road Accident

उमरिया सड़क हादसा

Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में एक अर्टिगा कार ट्रक से जा टकराई और इस हादसे एक मासूम समेत कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है. मृतकों में एक पुरुष और एक बच्चा भी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

तीर्थयात्रा के लिए चित्रकूट जा रहा था परिवार

दरअसल परिवार अनूपपुर जिले का रहने वाला था. सभी लोग एक अर्टिगा कार (MP-18 ZE-9677) में सवार होकर तीर्थयात्रा के लिए चित्रकूट जा रहे थे. तभी बाबा इलाके में भरौला के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी भयानक थी दो की कार में बैठी दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

ये घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति उसमें फंस गया. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद टीम फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने में सफल रही, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद, इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई.

घायल महिला का इलाज जारी

इस हादसे में एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है. साथ ही मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

ये भी पढे़ं- ‘उपहार नहीं, घर पर एक पौधा लगाएं…’, शादी में पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर, कहा- आयोजन में नहीं होगा कोई दिखावा

ज़रूर पढ़ें