Vistaar NEWS

लाखों फॉलोअर्स, करोड़ों व्यूज…लेकिन एक झटके में सब खत्म, सिंगरौली में इन्फ्लुएंसर की मौत से मचा हड़कंप

Nidhi Tiwari Singrauli

मृतक इन्फ्लुएंसर की तस्वीर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है. जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है.

घटना भूसा मोड़ निवासी हेमलता तिवारी के घर की है. मृतिका की पहचान उनकी बड़ी बेटी निधि तिवारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 8.20 बजे निधि अपने कमरे में थीं और एक युवक से फोन पर बातचीत हो रही थी.

अंदर से बंद था दरवाजा

दावा है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हुईं और इसके बाद फांसी लगाने की कोशिश की. युवक ने तत्काल निधि के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद उनकी मां और बहन कमरे में पहुंचीं और दरवाजा खोलकर निधि को नीचे उतारा. परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स

बताया जा रहा है कि निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं उसके फेसबुक में करीब 9 लाख फॉलोअर्स थे जबकि इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स है. और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर उनकी पहचान थी. वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कई खिताब भी जीते थे. मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

वजह का पता लगा रही पुलिस

आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. निधि तिवारी जीजा निलेश के मुताबिक निधि तिवारी ऊपर वाले कमरे में रहती थी. सोनू सिंह निवासी पंजाब जो एनसीएल की किसी कंपनी इंजीनियर के पद में तैनात है उससे बात हो रही थी. उसने निधि तिवारी की मां को फोन किया था निधि फांसी लगा रही है. जब तक मां और बहन ऊपर वाले कमरे में पहुंची तो दरवाजा बंद था और वह सीलिंग फैन में फांसी लगाकर झूल गई थी. दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा अस्पताल ली गई जहां डॉक्टर होने से मृत्यु घोषित कर दिया.

यह खबर भी पढ़ें- नौकरी के लिए दुबई गई Bhopal की युवती को बनाया बंधक, बाहर से ताला, अंदर कैमरे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा..

Exit mobile version