Vistaar NEWS

सात समंदर पार पोलैंड के ‘रीवा’ से MP के रीवा पहुंचे पर्यटक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वोक्सीच की कहानी

poland rewa tourist

माला पहने हुए व्यक्ति पोलैंड से रीवा पहुंचे पर्यटक हैं.

दुनियाभर से पर्यटक भारत घूमने आते हैं. खजुराहो, दिल्ली, पचमढ़ी, उज्जैन जैसे कई शहरों में हर साल हजारों विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा में एक पर्यटक पोलैंड के रीवा से पहंचा है. पोलैंड के ‘Rewa’ गांव के निवासी एवं पर्यटक वोक्सीच टैक्नोवस्की ने गुरुवार को नगर निगम रीवा के महापौर कार्यालय पहुंचकर महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ से मुलाकात की.

पोलैंड के बाल्टिक सागर के किनारे बसे ‘Rewa’ नाम के गांव की आबादी करीब 932 है. खास बात यह है कि यूरोप के इस छोटे से गांव का नाम भारत के मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर रीवा से मिलता-जुलता है. इसी अनोखे संयोग ने पोलैंड के निवासी वोक्सीच टैक्नोवस्की (Wojciech) को भारत के रीवा तक खींच लाया.

वाराणसी के बाद सीधे पहुंचे रीवा

भारत भ्रमण पर आए वोक्सीच ने वाराणसी की यात्रा के बाद रीवा आने का फैसला किया. उनका उद्देश्य सिर्फ एक शहर घूमना नहीं था, बल्कि उस शहर को करीब से देखना था, जिसका नाम उनके अपने गांव से जुड़ा हुआ है.

एक नाम, दो देश और हजारों किलोमीटर का रिश्ता

मुलाकात के दौरान वोक्सीच ने रीवा के इतिहास, संस्कृति और यहां के लोगों के अपनत्व को लेकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की. उनके लिए यह यात्रा इसलिए भी खास रही, क्योंकि वह जिस नाम से अपने गांव को जानते हैं, उसी नाम का एक बड़ा और ऐतिहासिक शहर भारत में भी मौजूद है. एक छोटे से पोलिश तटीय गांव से निकलकर मध्य प्रदेश के रीवा तक पहुंचने की यह कहानी महज पर्यटन की नहीं, बल्कि नाम के एक संयोग से बने मानवीय जुड़ाव की कहानी बन गई.

महापौर को पोलैंड आने का न्योता

इस खास मुलाकात को और यादगार बनाते हुए वोक्सीच ने महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ को पोलैंड स्थित अपने समुद्र तटीय गांव Rewa आने का आत्मीय निमंत्रण भी दिया.

ये भी पढे़ं- भोपाल: करंट लगने से भाजपा नेता की मौत, सीएम मोहन यादव ने जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

Exit mobile version