Vistaar NEWS

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी डेथ: ‘वह 24 घंटे निधि पर…’, सुसाइड केस में परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाए आरोप

Nidhi Tiwari Suicide Case

मृतका इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी

Influencer Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली जिले की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने बीते 26 सितंबर शनिवार शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस सुसाइट केस में अब नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने अब मृतका के कथित बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि वह 24 घंटे निधि पर नजर रखता था और इसी प्रताड़ना से वह तनाव में रहती थी.

परिजनों के बयान ने खोले कई राज

मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों के बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है. मृतका की मां हेमलता तिवारी और छोटी बहन सुनीता तिवारी ने कथित बॉयफ्रेंड रनदीप मठरू उर्फ सोनू सिंह पर कई आरोप लगाए हैं. मां हेमलता के मुताबिक निधि उनकी सबसे बड़ी बेटी थी और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी.

होटल में रिसेप्शनिस्ट थी निधि तिवारी

निधि मोरवा के जीएस ग्रैंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर 16/4/2026 से 11/6/2026 तक काम करती थी. इस इलाके में एनसीएल के ऑफिस होने से कंपनियों के कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है. परिजनों के अनुसार पंजाब निवासी सोनू सिंह जो एनसीएल की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता है. अक्सर काम के सिलसिले में सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई जो बाद में दोस्ती में बदल गई.

परिजनों का आरोप-लड़के ने खुद को बताया अविवाहित

मां का आरोप है कि सोनू खुद को अविवाहित बताता था बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. परिजनों ने निधि को समझाने की कोशिश की लेकिन वह संपर्क में बनी रही. मृतिका की माँ हेमलता तिवारी का आरोप है कि, सोनू निधि पर 24 घंटे निगरानी रखता था. वह हमेशा ब्लूटूथ के जरिए उससे जुड़ी रहती थी. अगर घर में कोई रिश्तेदार भी आ जाता तो वह शक करता था. इसलिए निधि हमेशा तनाव में रहती थी.

मां ने ही किया पालन-पोषण

पिता अशोक तिवारी 16 साल पहले परिवार छोड़कर चले जाने के बाद से मां ने ही बच्चों का पालन-पोषण किया है. निधि नया घर भी बनवा रही थी घटना वाले दिन की जानकारी देते हुए मां ने बताया कि निधि नीचे पूजा-पाठ करके ऊपर कमरे में गई थी. कुछ देर बाद सोनू सिंह नामक लड़के का उसकी मां एवं बहन के मोबाइल पर फोन आने पर दरवाजा खटखटाया गया. जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो वह अपने दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर झूलती हुई मिली.

परिजन जब तक अस्पताल पहुंचे….

परिजनों ने तुरंत ही रस्सी काटा और अस्पताल लेकर गए तब तक डॉक्टर ने मृतिका निधि तिवारी को मृत्यु घोषित कर दिया. वहीं मृतका की छोटी बहन सुनीता तिवारी बताती है कि अगले सुबह सोनू सिंह का फोन आया और वह उसकी बड़ी बहन निधि तिवारी के बारे में हाल-चाल ले रहा था. और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला वहीं मृतका की बहन एवं मां का कहना है कि, सोनू सिंह नामक व्यक्ति के ऊपर पुलिस कड़ी कार्रवाई करें तभी उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा.

मामला की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल मोरवा पुलिस ने मामला कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं कॉल डिटेल और परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है. वहीं एसपी षियाज के एम का कहना है कि मृतिका के परिजन और फोन डिटेल्स एवं अन्य सामग्रियों के आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

यह खबर भी पढ़ें- नौकरी के लिए दुबई गई Bhopal की युवती को बनाया बंधक, बाहर से ताला, अंदर कैमरे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा..

Exit mobile version