Vistaar NEWS

‘किसानों के हितों पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे’, Trade Deal को लेकर बोले शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan Press Conference at Bhopal

शिवराज सिंह चौहान

Bhopal: भोपाल में आज रविवार, 8 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने हाल ही में हुई भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात की है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ट्रेड डील से किसानों-महिलाओं और युवाओं के उड़ान को पंख मिलेंगे. यहां जानें ट्रेड डील से भारतीय किसानों को क्या-क्या फायदा होंगे?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील अभी हुई है वो ‘अभूतपूर्व’ है. भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाली है. ये समझौता सिर्फ व्यापारिक नहीं है, बल्कि यह डील दुनिया को एक संदेश देती है कि भारत की नीति कमिटमेंट की है कॉम्प्रोमाइज की नहीं. हम सौदेबाजी नहीं लेकिन संतुलित रणनीति अपनाकर सकारात्मक फैसले लेते हैं. डिप्लोमेसी डेवलपमेंट और डिग्निटी इसका उत्तम उदाहरण है.”

किसानों के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे: कृषि मंत्री

उन्होंने कहा, “कृषि मंत्री के नाते यह कहते हुए मुझे प्रसन्नता है कि जितनी चिंता भारतीय कृषि को देश की थी, उन सारी चिंताओं का समाधान किया गया है. ये ट्रेड डील हमारे किसानों को न सिर्फ सुरक्षित रखती है, बल्कि हमारे कृषि उत्पादों को नए अवसर प्रदान करती है. विपक्ष हल्ला मचा रहा कि खेती बर्बाद हो जाएगी, किसानों का सत्यानाश हो जाएगा. लेकिन हमारे सारे कृषि उत्पाद हमारे किसानों की मूल ताकत हैं. सबको समझौते से बाहर रखा गया है. हमारे लिए राष्ट्रहित और किसान हित सर्वोपरि है. हम किसानों के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे.”

ये भी पढ़ेंः सिंगरौली के संदीप बने फ्रांस के दामाद, शेरला के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर छाई प्रेम कहानी

ये उत्पाद अमेरिका से नहीं आएंगे भारत

भारतीय किसानों को सोयाबीन, मक्का, गेहूं, चावल, चीनी, मोटे अनाज, डेयरी प्रोडक्ट्स, मूंग , तिलहन जैसे उत्पादों में टैरिफ में कोई छूट नहीं दी गई है. हमारे प्रमुख अनाज सुरक्षित रहने चाहिए, चाहे वो फल हो या डेयरी उत्पाद. अब अमेरिका से गेहूं, मक्का, दलहनी चीजें, अंगूर, नींबू जैसे अमेरिकी उत्पाद भारत नहीं आएंगे. इसके अलावा डब्बा बंद सब्जियां भी भारत नहीं आएंगी. कृषि और डेयरी उत्पादों के अलग कई मसाले भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

कई कृषि उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ से शून्य किया

अमेरिकी किसानों के उत्पादों में भारत में कोई छूट नहीं मिली है. कृषि क्षेत्र के कई उत्पादों पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ को से घटाकर शून्य किया है. अब हमारे मसालों को नया बाजार मिलेगा. इस पूरे समझौते को अगर देखें विशेषकर मसालों के मामले में इस समझौते से भारतीय किसान और महिलाएं, विशेषकर युवाओं के सपने को उड़ान भरने के लिए नए पंख मिले हैं. हमारे जो प्रतिस्पर्धी देश हैं उनसे हमारा टैरिफ काफी कम है . टेक्सटाइल , ऑटो कॉम्पोनेंट जैसी कई चीजों में टैरिफ कम हुए हैं.

विपक्ष को लेकर उन्होंने कहा, “जब देश में कांग्रेस की सरकार रही तब अर्थव्यवथा को 6 से 11 वे स्थान पर पहुंचा दिया था. विपक्ष वेंटिलेटर पर है. वह केवल भ्रम फैलाने का काम करता है. देश हित की चीज में कांग्रेस हमेशा देश के विरोध खड़ा रहता है, यह गलत है.”

Exit mobile version