ट्विशा शर्मा केस: भोपाल एम्स में आज दोबारा होगा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS से पहुंची है टीम
ट्विशा शर्मा संदिग्ध मर्डर केस
Twisha Sharma case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आज शव का भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम होगा. दिल्ली AIIMS से टीम भोपाल पहुंच चुकी है. दिल्ली एम्स में फॉरेंसिक विभाग के मुखिया डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस मामले में 4 वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है. जो ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगा. इसके साथ ही पूरे मामले में मोडिकल और फॉरेंसिक पहलुओं की दोबारा जांच करेगा.
ट्विशा का परिवार संदिग्ध मौत को लेकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर अड़ा रहा. जिसके बाद जबलपुर हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी शनिवार को स्वतः संज्ञान में लिया है. ट्विशा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमार्टम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. इस जांच में नए तथ्य आने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस भी लगातार अलग-अलग पहलुओं की जांच करने में जुटी है.
12 दिनों से भोपाल एम्स में रखा है शव
बता दें, पिछले 12 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स में रखा हुआ है. पुलिस ने शव के डिकंपोज होने की बात भी कही थी. लेकिन ट्विशा के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. जिसके बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं, वहीं सीएम मोहन यादव ने सीबीआई से भी जांच करने की सिफारिश की है.
ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ट्विशा शर्मा केस, CJI ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई होगी सुनवाई
7 दिनों की रिमांड पर आरोपी पति
ट्विशा के पति आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड पर लिया है. समर्थ शुक्रवार को जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर को नामंजूर कर दिया. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. फिलहाल, मामले की जांच जारी है. दिल्ली एम्स की विशेष टीम द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद जांच में नए तथ्य आने की संभावना है. सुप्रीम कोर्ट में भी 25 मई को सुनवाई होनी है.