Vistaar NEWS

Ratlam: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में कांग्रेस पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, पैदल चल रहे थे नासिर कुरैशी

Naseer Qureshi

कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी

Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़े ही धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया, इस उत्सव में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्षद नसीर कुरैशी भी पहुंचे थे लेकिन जुलूस के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नसीर कुरैशी वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद थे.

पैदल शामिल हुए थे नसीर कुरैशी

जानकारी के मुताबिक वे इस जुलूस में पैदल शामिल हुए थे. वे भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ महलवाड़ा से नगर निगम की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टर्स ने आशंका जताई के उन्हें डीजे के शोर की वजह से हार्ट अटैक आया है.

उमंग सिंघार ने किया पोस्ट

नसीर कुरैशी के निधन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि रतलाम में कांग्रेस पार्षद श्री नासिर कुरैशी जी के ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें.

आबकारी चौराहे से जुलूस हुआ था शुरू

आज ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से बुधवार सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर आबकारी चौराहे से जुलूस निकाला गया था. जुलूस शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए वापस आबकारी चौराहा पहुंचता था. इस भव्य जुलूस में शहर की पूरी मुस्लिम आबादी के लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-Miss Universe India: कैजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, अब प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया पोस्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नासिर कुरैशी की मौत पर दुख प्रकट किया उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रतलाम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जनाब नासिर कुरैशी साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद दुखद है. नासिर साहब ने कांग्रेस के लिए ख़ुलूस के साथ अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं. उनका जाना कांग्रेस और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है.मेरी गहरी हमदर्दी परिवार, तमाम अज़ीज़ों और सभी चाहने वालों के साथ है. अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करे.

Exit mobile version