‘संकट मोचन’ भगवान हनुमान की पूजा करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है. भगवान हनुमान की पूजा करने के लिए तन के साथ मन की शुद्धता भी जरूरी है. पूजा के दौरान ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य माना गया है.पूरी आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान जी को अर्पित प्रसाद शुद्ध घी से बना हुआ होना चाहिए.मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन व्रत, हनुमान चालीसा का पाठ और आरती करना चाहिए. भगवान हनुमान को तिल या चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करना शुभ माना गया है.भगवान हनुमान को केसर के साथ लाल चंदन घिसकर तिलक अर्पित करना चाहिए.