
छत्तीसगढ़ में कई बेहद शानदार झरने हैं. उन्हीं में से एक मेन्द्री घूमड़ जलप्रपात शामिल है. मेन्द्री घूमड़ जगदलपुर से 44 किमी. की दूरी पर है. यह झरना चित्रकोट वाटरफॉल के पास में ही है.
यह झरना छत्तीसगढ़ की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक मानी जाती है. बरसात के मौसम में ये झरना और भी प्यारा लगने लगता है. तामड़ा घुमर वाटरफॉल जगदलपुर से लगभग 45 किमी. की दूरी पर स्थित है.
चित्रकोट झरना, छत्तीसगढ़ का ही नहीं पूरे भारत के सबसे फेमस वाटरफॉल्स में से एक है. इस झरने को भारत का नियाग्रा फॉल भी कहा जाता है. इसको देखने वाले दंग रह जाते हैं. बस्तर के जगदलपुर से 38 किमी. की दूरी पर स्थित ये झरना वाकई में बेहद खूबसूरत है.
